शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन फायदे में रहा। हालांकि, आधी बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स 147.37 अंक चढ़कर 41,599.72 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,775.11 तक पहुंचा था। निफ्टी की क्लोजिंग 40.90 प्वाइंट ऊपर 12,256.80 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,311.20 तक पहुंचा था।
सेंसेक्स के 30 में से 22 और निफ्टी के 50 में से 31 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। रिएलिटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.8% तेजी आई। सिर्फ प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.18% नुकसान में रहा।
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
| शेयर | बढ़त |
| कोल इंडिया | 3.28% |
| इन्फोसिस | 1.71% |
| अल्ट्राटेक सीमेंट | 1.57% |
| मारुति | 1.40% |
| गेल | 1.37% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
| शेयर | गिरावट |
| यस बैंक | 4.97% |
| जी एंटरटेनमेंट | 3.49% |
| इंडसइंड बैंक | 1.17% |
| आईसीआईसीआई बैंक | 1.13% |
| टाइटन | 0.82% |